मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
स्वास्थ्य

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

October 6, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेटाबॉलिज्म को सेहत का किंग कहा जाता है। यह शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है। बॉडी में भोजन का एनर्जी में बदलना ही मेटाबॉलिज्म कहलाता है। मेटाबॉलिज्म का स्तर जितना ही अच्छा होगा, आप उतने एक्टिव और ऊर्जावान रहेंगे। कमजोर मेटाबॉलिज्म के कारण थकान, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी कई गंभीर समस्याएं होती हैं। तो चलिए जानते हैं, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए कौन-से फूड्स फायदेमंद साबित हो सकते हैं। बादाम खाने से कई फायदे मिलते हैं। इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसके लिए आप सुबह की शुरुआत भीगे बादाम से कर सकते हैं। अगर आपका मेटाबॉलिज्म रेट हाई होता है, तो कैलोरीज तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन कंट्रोल होने में मदद मिलती है। सुबह का ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी मील होता है। कई लोग वजन कम करने के चक्कर में सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं, लेकिन इससे आपको सेहत संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं। मेटाबॉलिज्म को तेज करने के लिए आप अपनी डाइट में दूध, अंडे, पनीर, सोया, दाल को शामिल कर सकते हैं। हरी सब्जियों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें आयरन, सिलेनियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा ये बॉडी में मेटाबॉलिज्म के स्तर को बढ़ाते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, इससे पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। मेटाबॉलिज का स्तर बढ़ाने के लिए आप खाने में अजवाइन जरूर शामिल करें, इससे खाने का स्वाद बढ़ता है, साथ ही आपके सेहत के लिए भी गुणकारी है। खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर, नींबू विटामिन-सी से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में ये खट्टे फल शामिल कर सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights