मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लोग नहीं कर रहे कोविड नियमों का पालन, मास्क न लगाने पर 500 लोगों का कटा चालान

March 22, 2021By sharad kumar0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ।  जनता कर्फ्यू के एक वर्ष बीतने पर प्रदेश में एक बार फिर तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है. पिछले पंद्रह दिनों की बात करें तो संक्रमण में चार गुना इजाफा देखने को मिला है.महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, पंजाब और छत्तीसगढ़ के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी कोरोना की दूसरी लहार देखने को मिल रही है. जिसके बाद एक बार फिर सरकारी अमला एक्शन मोड में आ गया है. मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सख्ती से कोविड नियमों का पालन करवाया जा रहा है. इसी क्रम में जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने चेकिंग अभियान चलाया  पहनने वाले 500 लोगों का चालान काटा गया.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की वजह से हमारे यहां केसेस बढ़ रहे हैं. जिससे हम रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट सभी जगह चेकिंग कर रहे हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि अब तक लगभग 500 लोगों का चालान किया जा चुका है. जो लोग एपिडेमिक एक्ट का अनुपालन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी. नोटिस भी चस्पा की जाएगी.

बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों से बढ़ रहा संक्रमण
जिलाधिकारी ने कहा कि हमने पूरी राजधानी को कई सेक्टरों में बांटा है. अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं. होली का त्यौहार है और पंचायत चुनाव की वजह से भी बाहरी राज्यों से लोग आ रहे हैं. ज्यादातर लोग महाराष्ट्र आ रहे हैं, जिसकी वजह से हम सतर्कता बरत रहे हैं और एपिडेमिक एक्ट का पालन करवा रहे हैं. जो लोग इसका अनुपालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी. हम लगातार आशा बहू के माध्यम से कांटेक्ट ट्रेसिंग करवा रहे हैं. रेलवे स्टेशन से लेकर हर जगह चेक किया जा रहा है, जिससे इसकी चैन को तोड़ा जा सके.
लोग नहीं कर रहे कोविड नियमों का पालन

यूपी में भी केसों में इजाफा हुआ है जिसको लेकर मुख्यमंत्री की तरफ से सख्त निर्देश दिए गए हैं. लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भी लोग मास्क लगाने को तैयार नहीं है. ऑटो चलाने वाले से लेकर सड़क पर चलने वाले लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं. बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं जो कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह से अभी भी लोग संक्रमित हो रहे हैं.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights