महाकुम्भ में लगातार बढ़ रहे श्रधालुओं की संख्या को देखते हुए अब होमगार्ड जवानों के कंधों पर होगी जिम्मेदारी

kumbh-mela-2021
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

देहरादून। हरिद्वार महाकुम्भ में राजस्थान ने करीब 2000 होमगार्ड के जवानों को महाकुम्भ में भेजने की संसुस्ती भी दे दी है. बताते चलें महाकुम्भ में लगातार बढ़ रहे श्रधालुओं की संख्या को देखते हुए पुलिस फोर्स की भारी कमी देखने को मिल रही है. आलम ये है कि केंद्र सरकार के साथ अन्य राज्यों ने भी उत्तराखंड में को पुलिस फोर्स देने से हाथ खड़े कर दिए हैं. जिसका बढ़ा कारण देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव और यूपी में पंचायत चुनाव होना बताया जा रहा है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिसके लिए कुम्भ में होने वाली पुलिस फोर्स की समस्या को दूर करने के लिए अब डीजीपी अशोक कुमार ने अन्य राज्यों से पुलिस फोर्स के बदले होमगार्ड के जवानों को लेने की बात कही है. होमगार्ड के ये जवान महाकुम्भ में ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण का काम करेंगे, जिससे पुलिस फोर्स की कमी को भी कुछ हद तक दूर किया जायेगा. वहीं, राजस्थान से करीब 2000 होमगार्ड के जवान महाकुम्भ में डयूटी के लिए 1 अप्रैल तक पहुचेंगे जो 16 अप्रैल तक डयूटी करेंगे.

 

दरअसल, पुलिस को कोरोना माहामारी के चलते उम्मीद थी कि कुम्भ के श्रधालुओं की संख्या सीमित रहेगी. इसका बड़ा कारण कोरोना में आई कुम्भ की गाइडलाइन्स भी थी. पहले महाकुम्भ में आने वाले श्रधालुओं को कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के साथ कुम्भ पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य था. लेकिन सीएम पदभार ग्रहण करते ही तीरथ सिंह रावत ने महाकुम्भ में श्रधालुओं पर पाबंदी हटा दी थी, जिसके बाद लगातार महाकुम्भ में श्रधालुओं की संख्या बढ़ रही है. वहीं, डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि अब महाकुम्भ में पुलिस फोर्स के साथ होमगार्ड के जवानों से काम लिया जाएगा. आगामी अप्रैल में 11 से 14 अप्रैल तक शाही स्नान है, जिसमें हर दिन 1 से डेढ़ करोड़ तक श्रद्धालुओं के आने की आशंका जताई जा रही है. इन होमगार्ड के जवानो का यहां पर उपयोग किया जायेगा, जो भीड़ नियन्त्रण के साथ ट्रैफिक का जिम्मा उठाएंगे.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights