04 माह का दिया जाएगा निःशुल्क दिया जाएगा प्रशिक्षण

2548
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 शासन/उद्योग निदेशालय उ0प्र0 द्वारा विभिन्न जाति के अभ्यर्थियों के लिये लागू की गयी है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति वर्ग प्रशिक्षण योजना एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना अन्तर्गत नर्सिंग एवं कम्प्यूटर 04-04 माह का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति वर्ग के महिला एवं पुरूष अभ्यर्थी/पिछडा वर्ग के महिला एवं पुरूष अभ्यर्थी हेतु प्रशिक्षण योजना लागू की गयी है। वर्ष 2023-24 हेतु जनपद के अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति वर्ग/अन्य पिछडा वर्ग के युवक/युवतियों के लिये 4 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। दोनों वर्गों के अभ्यर्थी 1- नर्सिंग 2- कम्प्यूटर ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। योजनान्तर्गत आनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं योजना की पात्रता एवं शर्ते यह हैं कि आवेदक की शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल एवं आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहियें। आवेदक करने के मूल प्रपत्र:- मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता (कम से कम हाईस्कूल पास), बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र आदि प्रपत्र संलग्न हो। आवेदक द्वारा इससे पूर्व योजना में प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो। योजनान्तर्गत आवेदन करने की अन्तिम तिथि 05-08-2023 तक है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 05 अगस्त 2023 तक कपनचउेउमण्नचेपकबण्हवअण्पद पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन पत्र की हार्ड काॅपी दिनांक 06-08-2023 की अपरान्हः 05-00 बजे तक कार्यालय, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आॅवला रोड सालारपुर, बदायूॅ में जमा किये जा सकते है। अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बदायूॅ में सम्पर्क कर सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights