उझानी के मौहल्ला गंज शहीदा के लोग एक – एक बूंद पानी को तरसे, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

WhatsApp-Image-2023-07-25-at-7.58.21-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। नगर के एक मौहल्ले में काफी समय से पानी की किल्लत से परेशान महिलाए नगर पालिका परिषद पहुंची और वहां पर जमकर प्रदर्शन किया। नगर के मौहल्ला गंज शहीदां में पानी की किल्लत से जूझ रही महिलाओं ने बड़ी संख्या में नगर पालिका परिषद पहुंचकर वहां प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि घर में लगी पानी की टंकियां शोपीस बनकर रह गई हैं। भीषण गर्मी में वह पानी की एक – एक बूंद को तरस गई है। महिलाओं का कहना है कि एक महीने से उनके घरों में बिल्कुल पानी नहीं आ रहा है जिससे वह घरेलू काम के लिए दूसरी जगहों से पानी भरने को मजबूर है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

नगर पालिका परिषद के अधिकारियों व चेयरमैन पति विमल कृष्ण अग्रवाल से भी पानी न आने की शिकायत कर चुकी हैं। वहीं पानी की शिकायत करने पहुंची महिलाओं से हूकतांक भी हुई और महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया । इस संबंध में नगर पालिका परिषद के ईओ अब्दुल सबूर ने बताया कि पंजाबी कॉलोनी में पाइप लाइन फट गई है उसे सही कराया जा रहा है। और लोगों की समस्या बुधवार तक दूर हो जाएगी । वहीं इस संबंध में जलकल प्रभारी नफीस अहमद ने बताया कि तीन दिन पहले पंजाबी कॉलोनी में राजिंग मेन लाइन जो टैंक को भरती है वह फट गई है। उसे सही किया जा रहा है। बुधवार दोपहर तक सही होने के बाद पानी की समस्या दूर हो जाएगी। पानी न आने की शिकायत करने पहुंचे अब्दुल सईद , अरमान, जाकिर, रोशन, नूरबानो, हमराज, तहसीन, सकीना, हाजरा, इशाकन, फिरदौस, तमकीन, शमा, परवीन समेत 35 – 40 महिलाएं पहुंची।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights