बदायूँ। अनौपचारिक अनुदेशक शिक्षक परिवार कल्याण समिति के बैनर तले इस्लामनगर ब्लॉक की बैठक का आयोजन कुन्दावली पंचायत भवन पर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि अब शीघ्र ही अनौपचारिक अनुदेशकों की नियुक्ति सरकार करें। क्योंकि 22 वर्ष की लंबी लड़ाई के बाद हम लोगों के लिए खुशी का मौका मिला है। इस मौके पर लखपत सिंह ,देवी राम शास्त्री , रतन स्वरूप, नवाब सिंह ,रामाशंकर ,रणवीर सिंह , नरोत्तम सिंह ,पुष्पा देवी मोतीलाल ,सुजान सिह आदि लोग उपस्थित रहे। सभी अनुदेशकों ने एक स्वर में कहा कि अब सरकार को देर नहीं करनी चाहिए। और सभी लोग मिलकर 25 तारीख के लिए बी एस ए के समक्ष ज्ञापन सौंपेंगे।