बदायूं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश शासन के पौधारोपण कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए ग्राम मुजाहिदपुर में जाकर पौधारोपण किया तथा ग्रामीणों को पौधारोपण के विषय में जागरूक करते हुए पौधों को रोपित करने एवं उन को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष दीपक सक्सेना एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र मोहन सक्सेना ने इस अवसर पर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए अवगत कराया की पेड़ों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है क्योंकि पौधों से हमारी जलवायु शुद्ध रहती है जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहता है। इस अवसर पर डॉ चित्रांश सक्सेना, इं हर्षित सक्सेना, देवांश सक्सेना, सार्थक सक्सेना, निश्चल सक्सेना, अशोक सक्सेना, किशन कुमार, आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।