मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 6 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

31 जुलाई तक चलेगा सड़क सुरक्षा पखबाड़ा

July 17, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनमानस को जागरुक करने के लिए जनपद में 31 जुलाई तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम 17 जुलाई से प्रारम्भ हो गया है। डीएम ने निर्देश दिए कि जनता में परिवर्तन और जागरुकता के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। ओवर लोडेड वाहनों पर कड़ी नज़र रखते हुए उनके साथ कोई रियायत न बरती जाए। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन की कार्यवाही जारी रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए ब्लैक स्पॉट्स के चिन्हांकन के उपरान्त वहां सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। सड़को पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर हटवाया जाए। कोई भी विद्यालय का वाहन बिना फिटनेस के संचालित न हो। अवैध रूप से संचालित टैक्सी एवं बस स्टैण्ड के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल व कॉलेजों में सुरक्षात्मक परिवहन के प्रति जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाए जाएं तथा आमजन को भी जागरूक किया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रामजी लाल सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights