मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 6 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, जिंदा जलकर विकलांग महिला की मौत

November 6, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना आंवला क्षेत्र के गांव रहटुइआ में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में अकेली मौजूद 65 वर्षीय विकलांग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, गांव रहटुइआ निवासी दीनदयाल कश्यप की कस्बा आंवला में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। परिजनों ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य दुकान पर थे, जबकि दीनदयाल की 65 वर्षीय पत्नी द्रौपदी कश्यप घर में अकेली थीं। इसी दौरान शाम को अचानक शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। पैरों से विकलांग होने के कारण द्रौपदी चलने-फिरने में असमर्थ थीं। ऐसे में वह आग से बाहर नहीं निकल सकीं और उसकी चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने फोन कर परिजनों को दी। परिजन जब तक घर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, आग में घर का करीब चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights