मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 6 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से जिला बार परिसर में लगभग 12 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

November 6, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शहर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री माननीय महेश चंद्र गुप्ता जी द्वारा विधायक निधि से जिला बार परिसर में पुराने डीएसओ कार्यालय से लाल गेट तक लगभग 12 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। जिला बार परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसी उद्देश्य से यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी विधायक निधि से कचहरी परिसर में सीसी सड़क निर्माण का कार्य कराया जा चुका है। अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना हम सभी का दायित्व है। विधायक जी ने कहा कि बदायूँ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। सड़क, नाली, बिजली एवं अन्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय अधिवक्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने इस विकास कार्य के लिए विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बार एसोसिएसन के महासचिव संदीप मिश्रा,अध्यक्ष देव्पल सिंह, एडवोकेट महेंद्र पाल गुप्ता, एडवोकेट अरविंद परमार,वीरेंद्र झा एडवोकेट, विकास यादव एडवोकेट,एडीसी संजीव गुप्ता, एडीसी अरविंद वाल्मीकि, ओमपाल कश्यप,राजू एडवोकेट राजीव कुमार गौड़ आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights