बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र के गांव तेलिया नगला में बीती रात आयोजित शिवरात्रि के अवसर पर श्रीकृष्ण लीला कार्यक्रम का उद्घाटन निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने फीता काटकर किया। जहां आयोजक समिति द्वारा श्रीमती शाक्य का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। उन्होने कहा कि भगवान शिव की आराधना से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहते हैं। शिवरात्रि के अवसर पर शिव की आराधना करना बहुत ही लाभप्रद होता है। उन्होने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी प्रेम तथा सद्भावना के प्रतीक हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने मानवता एवं प्रेम का सन्देश दिया है। इस मौके पर हरिओम शाक्य, करण सिंह शाक्य, किशनपाल शाक्य, दिनेश शाक्य, धर्मपाल शाक्य आदि मौजूद रहे।