मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

छात्रों को स्थानीय आवश्यकताओं पर परियोजना तैयार करनी चाहिए

July 7, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। एस० एस० कॉलेज के वाणिज्य विभाग में परियोजना लेखन पर प्रारंभ हुई तीन दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए मुख्य वक्ता बरेली, कॉलेज बरेली के वाणिज्य विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० पंकज यादव ने कहा कि छात्रों को स्थानीय उद्योगों तथा उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर शोध-परियोजना तैयार करनी चाहिए| ऐसा करने से परियोजना की उपयोगिता बढ़ जाती है और छात्र छोटी-छोटी परियोजनाओं के अनुभव लेकर बड़ी परियोजना बनाना सीख जाते हैं| उन्होंने कहा परियोजना रिपोर्ट तैयार करते समय यह ध्यान में रखना चाहिए कि वह अधिक से अधिक व्यवहारिक हो | गलगोटियाज विश्वविद्यालय नोएडा की वाणिज्य विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० जागृति गुप्ता ने कहा कि यद्यपि परियोजना पूर्व प्रकाशित समंको पर भी आधारित हो सकती है, किंतु स्वयं एकत्रित किए गए मौलिक समंको पर आधारित परियोजना अपेक्षाकृत अधिक उपयोगी होती है |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

छात्रों को शोध करने के पश्चात समस्या से समाधान की ओर बढ़ते हुए क्रम में अपनी रिपोर्ट तैयार करनी चाहिए| एक अच्छी रिपोर्ट सरल, स्पष्ट तथा पक्षपात से रहित होनी चाहिए| डॉ० रूपक श्रीवास्तव के संचालन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ | प्राचार्य डॉक्टर आर० के० आजाद ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया जबकि विभागाध्यक्ष डॉ० अनुराग अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया| कार्यशाला में 72 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया | कार्यक्रम के आयोजन में डॉ० देवेंद्र सिंह, डॉ० कमलेश गौतम, डॉ० गौरव सक्सेना, डॉ० अजय कुमार वर्मा, डॉ० संतोष प्रताप सिंह, डॉ० सचिन खन्ना ने विशेष सहयोग किया। इस अवसर पर ब्रजलाली, अपर्णा त्रिपाठी, यश पाल कश्यप, देव सिंह कुशवाहा, नितांशी गुप्ता, अवंतिका सिंह, उदय प्रभा समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights