मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मुमुक्षु शिक्षा संकुल में हुआ गुरुपूजन

July 7, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। ब्रह्मलीन स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल में गुरुपूजन किया गया। संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के द्वारा आश्रम परिसर में गुरुपूजन के उपरांत गीता पाठ किया गया। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डॉ आर के आजाद एवं उपप्राचार्य डॉ अनुराग अग्रवाल के द्वारा एवं स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में सचिव डा ए के मिश्रा एवं प्राचार्य डॉ जयशंकर ओझा के द्वारा स्वामी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण करके उन्हें स्मरण व नमन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के आजाद ने कहा कि शिक्षा का यह संकुल पूज्य स्वामी शुकदेवानंद के तप की नींव पर खड़ा है। उपप्राचार्य डॉ अनुराग अग्रवाल ने कहा कि मुमुक्षु आश्रम में शिक्षा के साथ साथ त्याग एवं साधना का भी समावेश है। इस अवसर पर आश्रम परिसर में स्थित सत्संग भवन में हनुमान चालीसा तथा सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। पूजन में श्रीप्रकाश डबराल, डॉ प्रभात शुक्ला, डॉ आलोक कुमार सिंह, चंद्रभान त्रिपाठी, मनोज अग्रवाल, कमलेश त्रिवेदी , डा अमीर सिंह यादव,

झरना रस्तोगी, रचना रस्तोगी, बेबी शर्मा, प्रेम किशोर, डा मेघना मेहदीरत्ता, ममता सिंह , शिल्पी, किरण मेहरोत्रा, अनूप कुमार, शोभित अग्रवाल, वीरेंद्र गंगवार, शिवम शर्मा, राजेंद्र चन्द्र रस्तोगी, पवन कुमार, ओमकार मनीषी, सुयश सिन्हा आदि उपस्थित रहे। पूजन संपन्न कराने में पं आदेश पांडे, पं सत्येंद्र पाठक, धीरज मिश्रा, पं करुणा शंकर तिवारी, पं अंकुर शुक्ला, विशाल मिश्रा आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में आश्रम परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights