मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

डीएम व एसएसपी ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

July 4, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर डायवर्ज़न पॉइंट पर मजबूत बैरिकेडिंग व पर्याप्त पथ प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। डीएम ने हाईवे के कटों पर भी बैरिकेडिंग कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए, वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनावर के निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश एमओआईसी को दिए गए। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राजकीय मेडीकल बाईपास, आरटीओ ऑफिस चौराहा, आसरा आवास मोड, पटेल चौक, कुंवरगांव-आंवला चौराहा, बरेली बाईपास मोड, कुंवरगांव मोड, बरेली सीमा छोर, शहीद भगत सिंह चौक (नवादा चौराहा) आदि का निरीक्षण कर निर्देशित किया कि डायवर्ज़न पॉइंट्स पर मजबूत बैरिकेडिंग व पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने कांवड़ियों से मित्रतापूर्वक व्यवहार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए व कहा कि कांवड़ियों का मार्ग सुगम व सरल हो इस हेतु सभी कार्य करें। जिलाधिकारी ने सड़क मार्ग से निरीक्षण के दौरान सड़क के कोनों पर पड़े कूड़े को तत्काल हटवाने व नियमित रूप से साफ सफाई करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनावर के निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा की दृष्टिगत व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि एंटी वेनम व एंटी रैबीज इंजेक्शन की पर्प्यात व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पड़ने वाले कांवड़ मार्ग पंचायती राज विभाग व जिला पंचायत तथा नगरीय क्षेत्र में सम्बंधित नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत पथ प्रकाश व्यवस्था व समुचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी शिविर बिना पंजीयन के संचालित नहीं होगा तथा सभी शिविर सड़क के एक ओर ही लगवाए जाएं। उन्होंने बिजली के खम्भो पर पॉलीथिन लगवाने व खराब खम्भो को ठीक करवाने तथा ढीले विद्युत तारों को सही कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, एनएचएआई अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights