जिला बार एसोसिएशन ने दातागंज मुंसिफ कोर्ट की स्थापना का विरोध शुरू किया

WhatsApp-Image-2023-07-02-at-3.03.39-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला बार एसोसिएशन की आम जनसभा हुई। इसमें कहा गया कि दातागंज में मुंसिफ कोर्ट खोलने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें दातागंज, हजरतपुर,अलापुर,मुसाझग, उसवा,उसहैत समेत छह थाने शामिल किए गए हे। इसका जिला बार एसोसिएशन ने विरोध शुरू किया है, विरोध के पीछे मजबूत तर्क है। आम सभा में बोलते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश सक्सेना, प्रेमचंद यादव, अनूप सक्सेना, सुनील बंसल, जितेंद्र कुमार वर्मा, सुधीर मिश्रा सहित सभी अधिवक्ताओं ने दातागंज मुंसिफ कोर्ट में इन छह थाने जाने का विरोध किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस मामले को लेकर कल शनिवार को सभी अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर भी रहे थे। सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि इस मामले को लेकर कल सोमवार को व्यापक रूप से विरोध किया जाएगा। सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सोमवार को महाराणा प्रताप चौक पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी जीत ठाकुर ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को दिया जाएगा। इधर जिला बार एसोसिएशन के महासचिव पवन गुप्ता ने कहा की दातागंज में खुलने जा रही मुंसिफ कोर्ट का विरोध जायज है। दातागंज में मुंसिफ कोर्ट के लिए अभी तक कोई भवन तक उपलब्ध नही है।

महत्वपूर्ण और आवश्यक नोट्स तक तैयार नहीं है,इसीलिए बार एसोसिएशन इस नोटिफिकेशन का विरोध कर रही हे। प्रदेश सरकार के दबाव में आनन फानन में यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बगैर संसाधन के मुंसिफ कोर्ट की स्थापना से वादकारियों,अधिवक्ताओं सभी को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा,इसलिए इसका विरोध जारी रखा जाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights