मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मंडलायुक्त, एडीजी ने किया कछला घाट का निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा

July 1, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, एडीजी बरेली जोन पीसी मीणा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को जनपद के कछला घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि कछला घाट में संचालित नौका संचालकों का पंजीयन कराया जाए तथा बिना पंजीयन के कोई भी नौका संचालित ना हो।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कावड़ यात्रा के संदर्भ में सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नौका भ्रमण कर क्षेत्र का जायजा भी लिया। मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कछला घाट में दोनों तरफ के घाट को निरीक्षण के दौरान पार्किंग, प्रकाश, बैरिकेडिंग, गोताखोर एवं साफ सफाई आदि विभिन्न व्यवस्थाओं के सम्बंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की व आवश्यक दिशा निर्देश दिए,

वहीं क्षेत्र वासियों द्वारा अवगत कराया गया की कावड़ यात्रा के दौरान जाम की स्थिति रहती है तथा स्पीड ब्रेकर से दुर्घटनाएं भी होती हैं जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जाम से निजात के लिए प्लान बनाने तथा स्पीड ब्रेकर को अस्थाई तौर पर हटाने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान कछला घाट में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाए।ं उन्होंने कहा कि पहले से अच्छी तैयारियां इस बार की जाए ताकि कावड़ यात्रा कांवड़ियों के लिए सुगम बन सके। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों पर पैचिंग की आवश्यकता है वहां पर तत्काल पैचिंग कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी श्रद्धालुओं के डूबने की घटनाएं ना हो इसलिए गोताखोरों व फेंसिंग आदि की व्यवस्थाएं की जाएं। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान कोई भी शिविर बिना अनुमति के संचालित नहीं होगा तथा सभी शिविर सड़क के एक ही तरफ हो इसकी व्यवस्थाएं कराई जाए। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। एसएसपी ओपी सिंह ने कहां की बाईपास मोड़, छोटे-बड़े सरकार मोड़, बिनावर मोड़ आदि मोड़ों पर बैरिकेडिंग व्यवस्था की जाती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं तथा आवश्यकतानुसार रूट को डाइवर्ट भी किया जाता है, ताकि आमजन व कांवड़ियों को परेशानी ना हो। इस अवसर पर एडीजी बरेली जोन पीसी मीणा, पुलिस महानिरीक्षक बरेली राकेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत कछला जगदीश सिंह, ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य अधिकारीगण व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights