सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जेल
July 1, 2023By admin0 comments
👁0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
WhatsAppImage2026-08-15at31412PM
WhatsAppImage2026-02-15at42246PM
WhatsAppImage2025-01-28at185417
WhatsAppImage2026-04-18at13010PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM
WhatsAppImage2024-01-16at121909
WhatsAppImage2025-04-15at90710PM
WhatsAppImage2023-06-02at74514PM1
IMG-20240118-WA0003
WhatsAppImage2023-01-27at82310PM
Screenshot286
WhatsAppImage2023-01-23at31821PM1
Screenshot500
WhatsAppImage2023-05-04at112513AM
WhatsAppImage2023-01-04at122336PM
WhatsAppImage2024-02-05at181335
Screenshot247
WhatsAppImage2023-01-29at22819PM
WhatsApp-Image-2022-10-26-at-44911-PM-1024x569
imgonline-com-ua-resize-WIwUWE3jYK6r
CoolerImporiumPDF1pdf
WhatsAppImage2026-03-25at13839PM
alphabetschool
मैनपुरी। मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे अधिकारी ने जेल भेज दिया। इस दौरान बेवर थाने में एकत्र हुईं अन्य कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता शाक्य के खिलाफ मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मुकदमा बेवर थाने में दर्ज कराया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने सरिता शाक्य को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी अन्य सहयोगी कार्यकर्ताओं को हुई तो थाने में एकत्र हो गईं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जानकारी होने के बाद सीओ भोगांव सुनील कुमार भी थाने पहुंच गए। प्रदर्शन कर रहीं कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की नोकझोंक भी हुई। सरिता शाक्य को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। वहां से एसडीएम ने जेल भेजा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पुलिस हिरासत में लेकर थाने लेकर आई। पुलिस चालान की कार्रवाई कर रही थी। दूसरी ओर अन्य कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रही थीं। इस बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति वीडियो बनाने लगे तो पुलिसकर्मियों ने हड़का दिया। वहीं एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशि कुमारी ने सीओ पर अभद्रता करने के आरोप लगाए। इसके बाद वह एसपी से शिकायत करने की बात कहते हुए वहां से चली गईं।