मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

सपा ने अखिलेश यादव का जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया

July 1, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन “लोक कल्याण दिवस” के रूप में सपा कार्यालय पर मनाया गया। इस मौके पर सपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने केक काटा व एक दूसरे को खिलाया।इसके पश्चात सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव सम्मिलित हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मुख्य अथिति के रूप में संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवाद के युवा ध्वज वाहक अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है वे उत्तर प्रदेश प्रदेश जैसे सबसे बड़े राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री रहे हैं,उनके कार्यकाल में आम जनता के लिये तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गयीं क्योंकि उन्हें गरीब,किसान,छात्र,नौजवान,दलित व अल्पसंख्यक की परेशानियों के बारे में अच्छी तरह से जानकारी है।

उन्ही के नेतृत्व में पिछले काफी समय से समाजवादी साथी जनता के हितों के लिये भाजपा की भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करते आ रहे है। अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि जब सन 2012 में मा0 अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनी तब उनके साथ विधायक रहते हुए जनता की सेवा करने का मौका मिला, जब जब अपने क्षेत्र की जनता के हितों के लिए हमने जो कुछ भी मांगा, बिना कोई देर किए उन्होंने शेखुपुर सहित पूरे बदायूँ जनपद के विकास के लिये उत्तर प्रदेश के खजाने का मुंह खोल दिया। हम सबके नेता धर्मेन्द्र यादव के प्रयासों से अखिलेश यादव ने बदायूँ में एतिहासिक विकास कार्य कराए गए।

बदायूँ की जनता अब भी उस समय को याद करती है तथा आने वाले 2024 के चुनाव में फिर से समाजवादियों का साथ देने को तत्पर है। इस मौके पर सुरेशपाल सिंह चौहान, गुलफाम सिंह यादव,हाजी अजमल,सलीम अहमद,डॉ0 शकील अहमद,प्रदीप गुप्ता,अवधेश यादव,विपिन यादव,अहमद परवेज़ बबलू,अशोक यादव,सतीश यादव प्रमुख,रामौतार शाक्य,मंतोष यादव,विश्राम सिंह,विमल शर्मा,अजित गुर्जर,सुभाष यादव,नूरबानो,हरिभान सिंह,सौरभ सक्सेना आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights