प्रशासन ने होलिका दहन स्थल से हटवाया अतिक्रमण

IMG-20210309-WA0032
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow



सहसवान। एसडीएम किशोर गुप्ता के नेतृत्व में तहसील, नगरपालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने नगर के मुहल्ला सैफुल्लागंज में होलिका दहन स्थल पर किया गया अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी ने सरकारी अथवा सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कडी कार्रवाई की जायेगी। एसडीएम ने बताया कि मुहल्ला सैफुल्लागंज में होलिका दहन स्थल पर अतिक्रमण की शिकायत मिली थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मंगलवार शाम एसडीएम, तहसीलदार राम नयन सिंह, सीओ रामकरन सरोज, अधिशासी अधिकारी राम सिंह के साथ पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक चेतेन्द्र शर्मा, पालिका के निर्माण प्रभारी अंसार हुसैन, अब्दुल फरीद खाँ आदि मौजूद रहे। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights