मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

व्यापारियों की सच्ची हितैषी है डबल इंजन सरकार- अरविंद यादव

June 7, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर लोकसभा क्षेत्र बदायूँ का व्यापारी सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को शाम उझानी के सुहाग पैलेस में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन/ बदायूँ लोकसभा के क्लस्टर प्रभारी अरविंद यादव ने व्यापारियों को संबोधित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन/ बदायूँ लोकसभा के क्लस्टर प्रभारी अरविंद यादव ने कहा कि आज देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में व्यापारी वर्ग पूर्ण सुरक्षित और बिना डर के आज अपना व्यापार कर रहे हैं, डबल इंजन की सरकार में किसी भी व्यापारी समाज का उत्पीड़न नहीं हो रहा है, व्यापार करने में आसानी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और प्रदेश के डबल इंजन सरकार द्वारा शुरू किए गए कई आर्थिक सुधारों और नए अवसरों को प्रदान किये जा रहे है और देश व प्रदेश के व्यापारी वर्ग को प्रोत्साहन करने लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं चलाई जा रही हैं। व्यापारियों को डबल इंजन की सरकार ने सुरक्षा पूर्ण, भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया है।

साँसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा आज उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण एवं रामराज्य है पूरी तरीके से व्यापारी वर्ग व प्रदेश की जनता पूरी तरह से अपने आप को सुरक्षित मानती है। आज डबल इंजन की सरकार के सुशासन की वजह से देश – विदेश के उघमी उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे हैं। साथ साथ नए उधोग स्थापित कर रहे है। जीएसटी को भी सरल एवं सहज बनाया गया। ताकि व्यापारी वर्ग आसानी से अपना व्यापार कर सके।

प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार 24 घंटे बिजली दे रही है, पहले सपा, बसपा कांग्रेस के शासनकाल में अघोषित विद्युत कटौती होती थी। अब उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त प्रदेश बन गया है। देश की जनता के आर्शीवाद व सहयोग से फिर आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत से विजयश्री प्राप्त करेगी।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा मोदी सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे है, समाज के हर वर्ग और प्रत्येक गरीब को मिल रहीं उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं व बिजली, पानी, सड़क, तथा नई शिक्षा नीति व देश में उधोगों और युवाओं को नए रोजगार देने का कार्य बिना भेदभाव के साथ किया है।

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा अब यूपी को अपराध के लिए नहीं, वर्तमान में सबका साथ-सबका विकास के लिए बिना भेदभाव ग़रीबों के कल्याण के लिए सुशासन और चुस्त, दुरुस्त क़ानून व्यवस्था के लिए अपराध करने वालों के विरूद्ध कठोर क़ानूनी कार्रवाई के लिए जाना और पहचाना जा रहा है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा नरेंद्र मोदी समाज अंतिम पायदान पर खड़े हर वर्ग के व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नये-नये कीर्तिमान लिख रहा है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, शारदाकान्त शर्मा, चेयरमैन जगदीश लोनिया, संजीव साहू, राजकुमार बंसल, मनोज गोयल, प्रदीप गोयल, विश्वनाथ माहौर, राहुल शंखधार, सुधीर सोमानी, आकाश वर्मा, नवनीत गुप्ता, सुरजीव गुप्ता, अखिल अग्रवाल, निलांशू अग्रवाल, अशोक तोमर सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights