मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 20.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दिल्ली में पहलवानों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के विरोध में महिला कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया

May 29, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने कल दिल्ली में जंतर मंतर पर देश के लिए मेडल लाने वाली रेसलर्स के साथ जो अमानवीय व्यवहार हुआ उसको लेकर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने धरना प्रदर्शन कर 1 सूत्री ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह को सौंपा । इससे पूर्व धरना स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को नारे देने वाले सत्ता के मद में सत्तानशीनो ने कल किस तरह से देश को गौरवान्वित करने वाली बेटियों के साथ दुर्व्यवहार किया है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पूरी जनता ने देखा है और इसकी हम घोर निंदा करते हैं कि लोकतंत्र में इस तरीके की घटनाएं निश्चित रूप से लोकतंत्र का खत्म करना ही मानी जाएंगी। जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा जब देश का नाम इन बच्चों ने पूरे विश्व में रोशन किया और देश के लिए मेडल लेकर आए तो सभी ने उनका सम्मान किया लेकिन आज असम्मान की स्थिति से गुजर रही हैं तो सारे देश को उनके साथ खड़ा होना चाहिए, और कांग्रेस पूरी तरीके से इन बच्चियों के साथ खड़ी हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि कल की घटना ने साबित कर दिया है किस देश में लोकतंत्र अत्यंत खतरे में है ।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वफाती मियां चौधरी ने इस घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए करते हुए घटना में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष उपासना सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर उपाध्यक्ष वीरेश तोमर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुन्नालाल लाल सागर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ राम रतन पटेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन, सोहनपाल साहू पूर्व जिला महामंत्री नईम खान पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता शमशाद हुसैन जिला महासचिव हाजी नुसरत अली वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप सिंह पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष मोरपाल प्रजापति जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष उपासना सिंह राजकुमारी ब्लॉक कांग्रेस सलारपुर के अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत ब्लॉग जगत के अध्यक्ष सोमपाल सिंह प्रदेश सचिव मीडिया विभाग शशांक राठौर अशोक कुमार कश्यप प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सुमन कश्यप शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन ,आदित्य शर्मा, राम किशोरी सोनी भारती सुमनलता, रामप्यारी, गीता देवी, दुर्गा देवी ,गीतम मोरिया, पिंकी ,आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने में शामिल रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights