मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शौचालय के टैंक की सफाई करते समय बड़ा हादसा

May 28, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कुशीनगर। शौचालय के टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां शौचालय के टैंक की सफाई करते हुए पांच लोग हादसे का शिकार हो गए। एक ही परिवार के पांचों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि की हालत गंभीर है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जानकारी के अनुसार, नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के बहोरा रामनगर गांव के खपरधिक्का टोला में रविवार की सुबह सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान पिता-पुत्र गैस की चपेट में आने से गिर गए। उन्हें बचाने गए पट्टीदारी के तीन लोग भी सेफ्टी टैंक में गिर गए। इसकी जानकारी होने पर अफरा तफरी मच गई। 

टैंक साफ करने वाली मशीन मंगाकर सफाई कराई गई। उसके बाद पांचों लोगों को कोटवा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने पिता-पुत्र समेत चार को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांचवें को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर डीएम-एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

बताया गया है कि नन्द कुशवाहा (45) के घर के सेफ्टी टैंक के ओवरफ्लो होने के कारण वह सुबह करीब दस बजे अपने बेटे नितेश (25) के साथ ढक्कन खोलकर सफाई करने उतरे, लेकिन गैस की चपेट में आने के कारण टैंक में ही रह गए। घरवालों ने इसकी सूचना पट्टीदारी के लोगों को दी तो आनन्द कुशवाहा (26), दिनेश कुशवाहा (38) और राजकुमार भी पहुंचे।

वे भी टैंक में उतरे, लेकिन उसी में रह गए। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सेफ्टी टैंक साफ करने वाली मशीन मंगाई गई। उससे टैंक साफ कराकर पांचों को बाहर निकाला गया। उन्हें लोग नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की कोटवा स्थित सीएचसी पर ले गए, जहां डॉक्टर ने नन्द कुशवाहा, उनके पुत्र नितेश कुशवाहा, आनन्द और दिनेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजकुमार (28) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

वहां राजकुमार का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल, एएसपी रितेश सिंह, एसडीएम सदर महात्मा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। मृतकों के घर में चीख पुकार मची है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights