कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर प्रथम पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरु को याद किया

WhatsApp-Image-2023-05-27-at-8.04.51-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की साठवीं पुण्यतिथि पर एक संगोष्ठी का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में किया गया, एवं कांग्रेस जनों ने भारत निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की 14 अगस्त 1947 को जब अंग्रेजों द्वारा सत्ता का हस्तांतरण हो रहा था तो तत्कालीन शासक लॉर्ड माउंटबेटन ने सत्ता का प्रतीक राजदंड पंडित जवाहरलाल नेहरू को सौंपा था तब उन्होंने यह कहा था आज मैं देश का राजा नहीं हूं अपितु भारत देश की जनता राजा है, लोकतंत्र में देश की जनता ही राजा होती है, अतः इस राजदंड को उन्होंने भारत के संग्रहालय में जमा करा दिया ,परंतु आज विडंबना है कि सत्ताधारी लोग अपने आप को राजा मानते हुए इस राजदंड को सदन में स्थापित करा रहे हैं,

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरु ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश को आईटीआई 1948 योजना आयोग 1950 आईआईटी 1951 एम्स 1952 भिलाई स्टील प्लांट 1955 SAIL 1954 बीएआरसी 1954 ONGC 1956 डीआरडीओ 1958 आईआईएम 1961 एनआईडी 1961 इनकोस्पार(इसरो) 1962
BHEL 1964 HAL 1964 को दिये और निश्चित रूप से उन्हीं की बनाई संस्थाओं के चलते ही आज हम अंतरिक्ष पर पहुंचें हैं, शिक्षा जगत में धाक रखते हैं, हमारे पास विश्वस्तरीय डॉक्टर्स-इंजीनियर्स हैं, तकनीक में हमारा लोहा माना जाता है- वो नेहरू जी की देश को सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर बनाने की सोच के कारण संभव हुआ। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप जी ने कहा की हम भारत के लोग पंडित जवाहरलाल नेहरू के के द्वारा किए गए विकास कार्यों को नहीं भूल सकते उन्होंने देश के लिए इतना कुछ किया कि जब हम आजाद हुए थे हमारे पास कुछ नहीं था आज पंडित जवाहरलाल नेहरू कि विकास की सोच के कारण हमारे पास सब कुछ है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वफाती मियां चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू को जाना जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य मुन्नालाल सागर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश ने की आजादी के लिए अपने जीवन के 18 साल जेलों में गुजारे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सोनपाल साहू इगलास अहमद ,प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस जाविर जैदी पूर्व महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी नईम खान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री सुरेश राठौर ,वीरेश तोमर महासचिव डॉ राम रतन पटेल अरविंद यादव ,भगवान सिंह ,एससी एसटी के अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया प्रदेश युवक कांग्रेस के सचिव अकबर अहमद डंपी मुजाहिद कल्लू अंसारी जमील अंसारी आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights