मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरातियों से भरी पिकअप व डंपर से टकरा हादसे में दूल्हे के दादा की मौत

May 27, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा कबरई के पास शादी समारोह में शामिल होने जा रही बरातियों से भरी पिकअप व डंपर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार दूल्हे के दादा की मौत हो गई जबकि नौ बराती घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मध्यप्रदेश के जनपद टीकमगढ़ के चंदेरा निवासी बृजेश की शादी जनपद बांदा के पवई गांव में तय हुई थी। शुक्रवार की रात चार पहिया वाहनों से दूल्हा और बराती पवई गांव जा रहे थे। हाईवे पर टाटा मोटर्स कबरई के पास पीछे जा रही बरातियों से भरी पिकअप की डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप सवार बरातियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला।

दुर्घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में दूल्हे का दादा बल्ले (85), रवि (19), ध्रूराम (60), लक्ष्मण उर्फ सुनके (61), भगवानदास (50), भग्गू (55), रतन (30), किशन (31), रामकुमार (35) व लखन (30) शामिल हैं। बल्ले की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हे के दादा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights