गर्मी के साथ ही शुरू हो गई हैं ये दिक्कतें

download-14
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

पानी हमारे स्वास्थ्य और सेहत के लिए कितना जरूरी है ये किसी से छिपा नहीं है। हमारे शरीर की लगभग हर समस्या आधी हो सकती है अगर हम नियमित रूप से पानी पीते हैं तो। डिहाइड्रेशन तब होता है, जब हमारा शरीर पानी को ग्रहण करने से ज्यादा उसे खो देता है। इसकी वजह से कई बार सिरदर्द, थकान और चक्कर जैसी सम्या होने लगती है। लेकिन यह सूची केवल यहीं तक सीमित नहीं है। शरीर में पानी ​​की कमी के चलते कई बार कुछ लोगों की मृत्यु तक हो जाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसका पता कैसे लगाया जाए कि हम अपने शरीर को पर्याप्त मात्रा पानी दे रहे हैं या नहीं? तो इसके लिए भी कुछ तरीके हैं, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। निर्जलीकरण के संकेत और लक्षण स्थिति को गंभीरता से लेना चाहिए। हल्के डिहाइड्रेशन से प्यास, मुंह सूखना और थकान हो सकती है, जबकि इसकी गंभीर स्थिती होने पर दौरे और मृत्यु भी हो सकती है। डिहाइड्रेशन के कुछ गंभीर लक्षण।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

1. प्यास

प्यास लगना शरीर का आपको यह बताने का तरीका है कि आपको पानी पीने की आवश्यकता है। अगर आप इसे नजरअंदाज करते हैं या पानी पीना भूल जाते हैं, तो इस आदत को तुरंत सुधार लें

2. डार्क यूरिन

डार्क यूरिन इस बात का संकेत है कि आपके शरीर में पानी की कमी है। अगर आपका मूत्र गहरे पीले या एम्बर रंग का है, तो इसका मतलब आपको अधिक पानी पीने की आवश्यकता है।

3. थकान

निर्जलीकरण थकान और कमजोरी पैदा कर सकता है। अगर आप थका हुआ और सुस्त महसूस कर रहे हैं, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपको अधिक पानी की जरूरत है।

4. सिरदर्द

डिहाइड्रेशन सिरदर्द और माइग्रेन का कारण बन सकता है। अगर आपको बार-बार सिरदर्द हो रहा है, तो आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए।

5. चक्कर आना

शरीर में पानी कमी से भी चक्कर आते हैं। अगर आपको भी अचानक चक्कर आ रहे हैं, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपको और पानी की जरूरत है और आपको तुरंत इसे पूरा करना चाहिए।

6. मुंह सूखना

शरीर में पानी की कमी से मुंह सूख सकता है और मुंह में चिपचिपापन महसूस हो सकता है। ऐसा महसूस होने पर एक ग्लास पानी पिएं और फिर देखें बदलाव।

7. रूखी त्वचा

शरीर में पानी कमी होने पर त्वचा पर इसका असर दिखना शुरू हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो महंगे मॉइश्चराइजर के इस्तेमाल के साथ ही शरीर को भरपूर मात्रा में पानी देना भी सुनिश्चित करें।

8. कब्ज

डिहाइड्रेशन की वजह से कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप भी कब्ज का अनुभव कर रहे हैं, तो भरपूर मात्रा में पानी का सेवन शुरू करें और फिर देखें बदलाव।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights