मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
स्वास्थ्य

हेल्दी रहने के लिए इन 10 योगासनों से करें अपने फिटनेस की शुरुआत

April 7, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

योग बहुत ही कम पैसों में फिट रहने का एक ईजी ऑप्शन है। बड़े ही नहीं बच्चों को भी योग से कई सारे फायदे मिलते हैं। योग शरीर का लचीलापन, ताकत और संतुलन बढ़ाने में सहायक हैं। योग के नियमित अभ्यास से पुरानी से पुरानी समस्याओं जैसे – आर्थराइटिस, हाइपरटेंशन और डायबिटीज के लक्षणों को कम किया जा सकता है और इनसे बचे भी रहा जा सकता है।  योग सिर्फ शारीरिक लाभ ही नहीं पहुंचाता बल्कि इससे मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहती है। रोजाना 15-20 के अभ्यास से तनाव, चिंता और अवसाद में कमी आती है। इससे माइंड रिलैक्स होता है और नींद की क्वॉलिटी बेहतर होती है। योग के नियमित अभ्यास से शरीर के ज्ञान संबंधी कार्य (कॉग्निटिव फंक्शन), स्मृति और एकाग्रता में भी सुधार होता है। योग से पुराने दर्द की रोकथाम, चिंता और अवसाद के लक्षणों में कमी और विभिन्न बीमारियों के मरीजों के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयोग किया जा सकता है। साथ ही, योग से दवाइयों और दूसरी मेडिकल सहायताओं की जरूरतों को भी कम किया जा सकता है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

1. बालासन आसान आसानी से किया जाने वाला बेहद फायदेमंद आसन है। इससे तनाव दूर होता है, पेट कम होता है और शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन सुधरता है। 

2. भुजंगासन इस लिस्ट में दूसरा लाभदायक आसन है। रोजाना इसके अभ्यास से कमर से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। स्पाइन स्ट्रॉन्ग और फ्लेक्सिबल होता है। 

3. नटराज आसन करने के लिए भी आपको किसी एक्सपर्ट की जरूरत नहीं। अपर से लेकर लोअर बॉडी तक क लिए ये आसन बेहद फायदेमंद है। इससे फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है। कंधे मजबूत होते हैं।

4. गोमुखासन के अभ्यास से अपर और लोअर बॉडी की अकड़न दूर होती है। 

5. सेतु बांध आसन पेट कम करने, जांघों की मांसपेशियों को स्ट्रॉन्ग बनाने और हिप्स की स्टिफनेस दूर करने में कारगर आसन है। 

6. ताड़ासन के अभ्यास से पूरी बॉडी की स्ट्रेचिंग हो जाती है। ये आसन संतुलन के साथ बॉडी को एनर्जेटिक बनाए रखने में फायदेमंद है। 

7. कमर पर जमे फैट के साथ पैरों की मजबूती के लिए रोजाना करें त्रिकोणासन का अभ्यास। इससे शरीर लचीला भी होता है।

8. उष्टासन पेट की चर्बी कम करने का सबसे फायदेमंद आसन है। इसके अलावा इस आसन को करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता में बढ़ती है।

9. वज्रासन को खाने के बाद करें। इससे पाचन दुरुस्त रहता है। पीठ और कमर दर्द की समस्या में भी लाभ मिलता है।

10. उत्कट आसन से शरीर के नीचले हिस्से कमर, घुटने एवं पैरो में मजबूती मिलती है। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights