सहसवान। सहायक उपकरण वितरण शिविर के दौरान 36 दिव्यांगों को भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती ने ट्राई साइकिल वितरित कीं। शनिवार को ब्लॉक प्रांगण में सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पहले से चिन्हित किए गए 36 दिव्यांगों को भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा ट्राई साइकिल दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा सरकार की मंशा है कोई भी व्यक्ति परेशान ना रहे। दिव्यांग भी सफलतापूर्वक कार्य कर सकें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए उन्हें ट्राई साइकिल वितरित आप की गई हैं। इस मौके पर सुभाष गौड़, अबडर शर्मा, सौरभ महेश्वरी, देव सिंह यादव, पीयूष माहेश्वरी, आदर्श सक्सेना, विनोद शर्मा, अबीर सक्सेना, जयंत शर्मा, सचिन शर्मा, अनुपम सक्सैना, वीरपाल, रामगोपाल, केसी मौर्य आदि मौजूद रहे।