भाजपा का जिला पंचायत वार्ड वार चुनाव पर मंथन

4989b08b-322b-45de-8af3-8e0d46444f8d
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के आवाहन पर आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जिला पंचायत वार्ड वार बैठकों का आयोजन हो रहा है।
जिला पंचायत वार्ड वार बैठक दिनांक 26, 27, 28 फरवरी को होना सुनिश्चित हुई है इसी के क्रम में आज बदायूं जनपद के 13 जिला पंचायत वार्ड में में बैठक संपन्न हुई।
जिनमें खुकड़ी, ब्यौर, हुसैनपुर करौतिया, बगरैंन, रहेड़िया, मोहम्मदपुर मई, लक्ष्मीपुर, नाधा, रसूलपुर कलां, अहमदनगर असौली, बांस बरौलिया, ककोड़ा, खेड़ा बुजुर्ग शामिल है।

जिला पंचायत वार्ड अहमदनगर असोली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा डीपी भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पंचायत चुनाव हर हाल में जीतना है। पार्टी के कार्यकर्ता उसके लिए अभी से कमर कस लें। पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। देश की जनता मोदी जी और योगी जी के साथ है। देश और प्रदेश में विकास बिना जातिवाद बिना भेदभाव के निरंतर हो रहा है जिससे उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।
डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में विकास गांव, कस्बा, शहर में गरीब, मजदूर, किसान, शोषित, वंचित लोगों तक पहुंचा है। वास्तव में इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है। आप सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन करता हूं कि पंचायत चुनाव में अपने अपने बूथ से कमल खिला कर भेजना यही मोदी जी के हाथों को और अधिक मजबूत करने का मौका है।

इस मौके पर अलग अलग स्थान पर डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर डीपी भारती स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता गोविंद शर्मा राजेश यादव संजीव गुप्ता अनुज महेश्वरी अजय मथुरिया आशीष शर्मा राहुल शंकर आर सोबरन सिंह कालीचरण दिवाकर राहुल सिंह वीरपाल राजेश शर्मा रितेश सिंह नत्थू लाल वर्मा के पी सिंह लेखपाल यादव राधाचरण गुप्ता डालचंद मिश्रा अनेक पाल कश्यप अवनीश शाक्य चरण सिंह लोधी धीरेंद्र सिंह लालू सिंह नीतू पाल मयंक दीक्षित देव सिंह यादव ताराचंद कश्यप सर्वेश शाक्य सेवाराम कश्यप सहदेव सागर मधुसूदन गुप्ता अमित कुमार सिंह ज्ञानेंद्र सिंह रजत गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights