किसानों का हल्ला बोल,कई जगह हंगामा, पुलिस से धक्कामुक्की

07_10_2019-12_03_2019-kisan_award_fund_19036492_19647169_92856744
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। कृषि कानूनों के विरोध में गुरुवार को जिले में पुलिसकर्मियों के साथ जमकर धक्का-मुक्की की गई। पुलिस की सक्रियता के चलते कोई किसान रेल पटरी तक नहीं पहुंच पाया। सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में बैठे किसानों को रोकने के लिए सुबह से ही भारी पुलिस बल पार्क में मौजूद रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पार्क में मौजूद शहर कोतवाल गीतेश कपिल ने वहीं पर ज्ञापन देने को कहा। लेकिन किसान नेता इस पर राजी नहीं हुए। इस दौरान कई किसानों ने धक्का-मुक्की पर पार्क से निकलने का भी प्रयास किया। उग्र होते प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बरतते हुए किसी किसान को पार्क से बाहर नहीं जाने दिया। हंगामे की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंच गए। बाद में किसान दामोदर स्वरूप पार्क से ही ज्ञापन देकर वापस लौट गए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights