तेज रफ्तार सीमेट लदे ट्रक ने बाइक सवार पिता – पुत्री को रौंदा, पिता की मौत, पुत्री घायल

WhatsApp-Image-2022-12-18-at-12.55.28-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मुजरिया । थाना क्षेत्र के बदायूं – दिल्ली राजमार्ग पर बेटी को दवा दिलाने जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी । ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बेटी घायल हो गई । वहीं हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया । मौत की खबर सुनते ही परिजन रोते – बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

रविवार की सुबह थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम वसावनपुर निवासी पप्पू (35) पुत्र रुकुम सिह अपनी 3 वर्षीय बेटी शिखा को बाइक द्वारा मुजरिया से दवा दिलाने जा रहे थे वह जैसे ही दिल्ली राजमार्ग पर मुजरिया गांव के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार सीमेंट भरे ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी । ट्रक की टक्कर से बाइक चला रहे पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बेटी शिखा घायल हो गई । बताया जाता है हादसे के बाद घटनास्थल जाम लग गया और वाहनों की दोनों तरफ लम्बी – लम्बी कतारें लग गई । घटना की सूचना मिलने पर सहसवान सीओ व पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर लगे जाम को खुलवाया । पप्पू की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और देखने वालों का तांता लग गया । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है । बताया जाता है ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights