मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

स्वास्थ्य सेवाओं में लक्ष्य के सापेक्ष लाएं प्रगति

October 27, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ: जननी सुरक्षा योजना अन्तर्गत सीएचसी जगत एवं आसफपुर में भुगतान की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि योजनाओं का शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए। संस्थागत प्रसव योजना अन्तर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीएचसी जगत व सैदपुर का लक्ष्य पूरा न होने के कारण सीडीओ ने हिदायत दी कि इस योजना में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। एक से 31 अक्टूबर तक संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को सफाई अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. वैभव गुप्ता को विशेष अभियान चलाकर 10 गांवों में आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।
उन्होंने सभी चिकित्सा प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों का उपचार आभा आईडी के माध्यम से किया जाए तथा पर्चा भी आभा आईडी के तहत ही बनाया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार, डॉ. विकास शर्मा, महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोभा अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights