तेज रफ्तार कार खड़े कंकंटेनर में घुसी,4 लोगों की मौत

road-accident-in-prayagraj
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

औरैया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगाें की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गाड़ी चला रहा मृतक का बेटा घायल हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जानकारी के अनुसार, आगरा के सराफा व्यवसाई राजकुमार (53) पत्नी भावना (50) पुत्री दीक्षा (27) महावीर (51) और बेटे रचित (29) के साथ आगरा से कानपुर जा रहे थे. कार बेटा रचित चला रहा था. सदर कोतवाली अंतर्गत फतेहपुर गांव के सामने खड़े कंटेनर से बचने के चक्कर में रचित ने कार को दाहिनी तरफ काटा. जिससे कार कंटेनर से रगड़ती हुई निकल गई. कंटेनर से टकराने के बाद कार पलट गई और 100 मीटर तक घिसटती हुई चली गई. इससे कार की छत उखड़ गई और कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कार चला रहा रचित सुरक्षित है.

पुलिस ने उसे पुलिस अस्पताल में भर्ती कराया है. सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आगरा निवासी राजकुमार अपने परिवार के साथ कानपुर जा रहे थे. इसी बीच तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है. जबकि एक घायल है. घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं कार के परखच्चे उड़ गए है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights