मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत, कई वाहन भिड़े

February 13, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

फिरोजाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते एक दर्जन से अधिक वाहन टकरा गए. 2 दर्जन से ज्यादा घायलों को इटावा, सैफई और सिरसागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें 6 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. वहीं कन्नौज के पास भी आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया है. मथुरा के मांट टोल प्लाजा पर कोहरे की वजह से कई वाहन भिड़ गए. इसमें कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें भर्ती कराया गया है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यह हादसा हुआ है. शुरुआती जानकारी मिली है कि एक्सीडेंट घने कोहरे की वजह से हुआ है. कोहरे की वजह से चार बसें और 10 छोटे वाहन अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए. इस हादसे के बाद रोड पर जाम की स्थिति है. पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है और रास्ते को सुचारू करने का प्रयास कर रही है. 

कन्नौज में 6 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
कन्नौज हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. यह एक्सीडेंट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया. जानकारी के अनुसार, लखनऊ से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे परिवार की कार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तालग्राम थाना इलाके में एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकरा गई. दर्दनाक हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मरने वाले लोग एक परिवार के हैं. इस हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है.

मथुरा में भी कोहरे से भीषण एक्सीडेंट

अगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के बाद मथुरा में भी यमुना एक्सप्रेस वे पर भयंकर हादसे की खबर आ रही है. यहां घने कोहरे के चलते भिड़े वाहनों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. हादसे के बाद एक्सप्रेस में सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. थाना मांट क्षेत्र के मांट टोल प्लाजा के पास कोहरे के कारण यह भीषण हादसा हुआ है. 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights