लार्ड कृष्णा इन्टरनेशनल स्कूल में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया
बदायूं। लार्ड कृष्णा इन्टरनेशनल स्कूल में शनिवार को दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम के इस अवसर पर स्कूल अध्यक्ष वेदव्रत त्रिवेदी एवं उपाध्यक्ष तेजस्व त्रिवेदी और स्कूल निदेशक छवि शर्मा व श्रीमती रीता शर्मा एवं श्री देवव्रत त्रिवेदी एवं स्कूल प्रधानाचार्या डा0 अनुनन्दिनी शर्मा उपस्थित रहें । विद्यालय को पहले से ही बच्चों ने बन्धन बार, स्वास्तिक और विभिन्न दीपावली से सम्बन्धित क्राफ्ट से सुन्दर सजाया हुआ है । आज विभिन्न कार्यक्रामों का आयोजन हुआ । रंगोली प्रतियोगिता, वालहैगिंग मैकिंग, बन्धन बार मेकिंग, दिया डेकोरेशन, मोमबत्ती डेकोरेशन, स्वास्तिक डेकोरेशन आदि प्रतियोगितायें विभिन्न कक्षा अनुसार आयोजित की गई । राम दरबार तथा लक्ष्मी-गणेश जी की झंाकियाँ अत्याधिक आकर्षण का केन्द्र रही । कक्षा 1(ए) के सार्थक राजपूत रामचन्द्र जी, कक्षा 1(बी) की अक्षिता सिंह सीता जी, कक्षा 1(ए) के अथर्व राजपूत हनुमान जी, तथा लक्ष्मण बने देवांश सिंह कक्षा 1(बी) । लक्ष्मी जी के रूप में एलीशा आर्या के जी तथा गणेश जी का रोल अलौकिक के जी ने बखूबी निभाया । सभी बच्चे इन रूपों में अति सुन्दर दिखाई दे रहे थे ।

स्कूल अध्यक्ष श्री वेदव्रत त्रिवेदी एवं उपाध्यक्ष श्री तेजस्व त्रिवेदी और स्कूल निदेशक श्रीमती छवि शर्मा व श्रीमती रीता शर्मा एवं श्री देवव्रत त्रिवेदी एवं स्कूल प्रधानाचार्या डा0 अनुनन्दिनी शर्मा के साथ सभी विद्यालय के स्टाफ ने भगवान के रूप् में आये बच्चों की आरती उतारी । प्रधानाचार्या डा0 अनुनन्दिनी शर्मा ने दीपावली तथा उसके साथ होने वाले त्यौहारो की विशेषता पर प्रकाश डाला ।

स्कूल अध्यक्ष श्री वेदव्रत त्रिवेदी ने कहा कि उत्सव पर दीपावली का त्योहार सुरक्षित तरीके से मनाने की सलाह दी । पर्यावरण बचाने के लिए दिवाली पर तेज आतिशबाजी नहीं कर सुखद व स्वच्छ दीवाली मनाने का सभी को संदेश दिया । शिक्षकों ने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई का मानसिक तनाव न हो इसलिए इस तरह के आयोजन से बच्चों में क्रिएटिविटी वर्क को निखारने के साथ पढ़ाई के बोझ को कम करने का प्रयास किया जाता है । इस मौके पर सभी विद्यालय के छात्र-छात्रायें व अध्यापक-अध्यापिका भी मौजूद रहें ।














































































