बदायूँ। जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश दिए कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत बेरोजगार अभ्यर्थियो हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन बदायूँ एवं महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिल्सी के संयुक्त तत्वावधान में 28 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिल्सी में एवं 29 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से मदन लाल इण्टर कालेज बिसौली में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 10 से 15 कम्पनियों प्रतिभाग कर रही हैं। मेले में हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर पास, आई0टी0आई0, डिप्लोमा इत्यादि उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो, भाग ले सकते हैं। मेले में लगभग 1500 अभ्यर्थियों के उपस्थित होने की संम्भावना है। रोजगार मेले के सफल आयोजन हेतु सम्बंधित अधिकारियों को उनके उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं।