मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 18.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपाइयों ने अमृत सरोवर पर किया श्रमदान।

September 21, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे भाजपा के सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज जिले भर में भाजपाइयों ने अमृत सरोवर पर श्रमदान करके स्वच्छता अभियान चलाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने देहमू अमृत सरोवर पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया।
राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने कहा अमृत सरोवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है अमृत सरोवर के निर्माण हो जाने से ग्रामवासियों को गर्मी के समय में भूजल स्तर को बनाए रखने में सहायता मिलेगी और अमृत सरोवर के निर्माण से गांव की सुंदरता भी बढ़ेगी।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने डहरपुर कलां में अमृत सरोवर पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया और कहा अमृत सरोवर योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चला कर हम सबके भविष्य की चिंता की है। आज अमृत सरोवर के निर्माण भविष्य में हम सबको और हमारी पीढ़ी को लाभदायक साबित होंगे। उन्होंने ग्रामवासियों से अमृत सरोवर निर्माण में अपना अपना श्रमदान करने का आह्वान किया।

प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने रिसौली पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने आसफपुर पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने कादरचौक आरएस पाल ने असरासी चेयरमैन दीपमाला गोयल ने मंशानगला चेयरमैन सैनरा वैश्य ने टिकरा ललोमई धीरज सक्सेना ने सुखौरा अतेंद्र विक्रम सिंह ने आजमपुर दिनेश कुमार सिंह ने दलेलनगर राणा प्रताप सिंह धर्मपुर सुधीर श्रीवास्तव ने फुलासी विश्वजीत गुप्ता ने औरंगाबाद खालसा रविन्द्र सिंह ने कलौरा शिशुपाल शाक्य ने सतेती सुभाष चन्द्र गुप्ता ने वजीरपुर आशीष शाक्य ने सहसपुर समेत तमाम पदाधिकारियों ने जगह जगह अमृत सरोवर पर जाकर श्रमदान किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights