मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मैनपॉवर बढ़ाकर कार्य जल्द करें पूर्ण : डीएम

September 20, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँः 20 सितम्बर। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत मै0 पी0एन0सी0- एस0पी0एम0एल0 ज्वाइंट वैन्चर, आगरा द्वारा विरचित 54 नग ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं के प्राक्कलन के अनुमोदनार्थ मंगलवार को जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, बदायूँ की बैठक जिलाधिकारी के कैम्प कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक में 47 नग प्राक्कलन का अनुमोदन किया गया तथा फर्म को शेष समस्त ग्रामों की डी0पी0आर0 शीघ्र बनाने एवं शासन से पूर्व में स्वीकृत डी0पी0आर0 के ग्रामों में द्रुतगति से कार्य पूर्ण करने के जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये।
फेज़-2 एवं 3 में कार्य की गति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि मैनपॉवर बढ़ाकर कार्य को तेज गति से कराकर पूर्ण किया जाए, इस प्रकार की स्थिति संतोषजनक नहीं है। कुछ डीपीआर शिकायत आने पर उनकी पुनः जांच के लिए अधीशासी अभियन्ता जलनिगम को सौंपी है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, खण्ड कार्यालय, उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण), बदायूँ, चयनित फर्म के परियोजना प्रबन्धक, टी0पी0आई0 एजेन्सी, डी0पी0एम0यू0 एवं जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, बदायूँ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights