अजय देवगन और बॉलीवुड मूवी थैंक गॉड का पुतला फूंका

WhatsApp-Image-2022-09-20-at-12.25.25-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष पार्षद गौरव सक्सेना के नेतृत्व में दिवाली पर रिलीज होने जा रही बॉलीवुड मूवी थैंक गॉड जिसके रिलीज ट्रेलर में हमारे इष्ट देवता भगवान चित्रगुप्त, जो कि पूरे ब्रह्मांड के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखते हैं, पर अभद्र टिप्पणी एवं जो अपमान दिखाया गया है। उसके विरोध में भगवान चित्रगुप्त चौक पर फिल्म अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सेंसर बोर्ड और बॉलीवुड मूवी थैंक गॉड का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इससे पहले कायस्थ समाज ने के. डी. एम. इंटर कॉलेज पर एकत्र होकर वहां से आज भगवान चित्रगुप्त चौक तक पुतला लेकर मार्च भी निकाला । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव ने फिल्म के निर्माता निर्देशक एवं अभिनय करने वाले कलाकारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रिलीज होने जा फिल्म में से आपत्तिजनक विषय वस्तु को हटाकर माफी नहीं मांगी गई तो अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूरे प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में भी इसी प्रकार सड़कों पर उतर कर बड़े आंदोलन करेगी।
युवा प्रदेश अध्यक्ष गौरव सक्सेना ने कहा कि सेंसर बोर्ड आंखों पर पट्टी बांधकर हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाली बॉलीवुड मूवी को पास कर देती है केंद्र सरकार को इसके खिलाफ कड़े कानून बनाने चाहिए बॉलीवुड एक अभियान के तहत हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक चित्रण कर व्यापार कर रही है जो कि हिंदू समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा प्रदेश महामंत्री श्याम चंद श्रीवास्तव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना ने कहा थी इस फिल्म के खिलाफ सभी वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी चाहे वह जनपदीय न्यायालय हो उच्च न्यायालय हो अथवा सर्वोच्च न्यायालय हो किसी भी कीमत पर हमारे ईष्ट देवता का अपमान करने वाली फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव, प्रदेश युवा अध्यक्ष पार्षद गौरव सक्सेना, प्रदेश महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ वी के भटनागर, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश सक्सेना, महानगर अध्यक्ष अश्वनी कमठान, अंकुर सक्सेना, अतुल सक्सेना, अनिल कंचन, शक्ति कुमार मंगलम, आयुष सक्सेना, दिव्यांशु सक्सेना, आशीष सक्सेना, सुधा सक्सेना, अभय भटनागर, मिलन सक्सेना, अनिलेश सक्सेना, मुकेश सक्सेना, आलोक सक्सेना, अपुल श्रीवास्तव, निर्भय सक्सेना, डब्बल भटनागर, श्यामदीप सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, विशाल प्रकाश, पंकज कुमार सक्सेना, उत्तम सक्सेना, ललित सक्सेना, अजय प्रताप सक्सेना, नीटू सक्सेना, आकाश सक्सेना, मुकेश जौहरी, शुभम सक्सेना, चिरंजीव आजाद, अरुण सक्सेना, मनी सक्सेना, बब्बू सक्सेना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights