प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित

DCN_4489
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ क्लब में लगी है व्यक्तित्व व जीवन पर आधारित प्रदर्शनी
जनपदवासियों को प्रदर्शनी देखने के लिए करें आमंत्रित : बीएल वर्मा

बदायूँ : 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला चिकित्सालय बदायूं में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें अत्यधिक लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का भारत सरकार के सहकारिता एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त रक्तदान शिविर का आयोजन नगर बिसौली, बदायूँ क्लब, कार्यालय जिला पंचायत और मेडिकल कॉलेज में किया गया।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के माध्यम से मना रही है उनके जन्मदिन पर देश भर में जगह जगह रक्तदान शिविर लगाए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने सदैव भारत को विश्व का सिरमौर बनाने के लिए अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं उन्होंने सदैव राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए ही देश को विकास की गति दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सदैव अन्त्योदय के सिद्धांत पर सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को सुचारू रूप से जन- जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम बड़े हर्ष और उल्लास से मना रहे हैं और ईश्वर से उनके दीर्घायु जीवन की कामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतिदिन अलग अलग कार्यक्रम भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, चेयरमैन दीपमाला गोयल बदायूं क्लब पहुँचकर तीन दिवसीय नमो प्रदर्शनी का भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके विधिवत उद्घाटन किया। प्रदर्शनी उद्घाटन के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री, विधायक, जिलाध्यक्ष ने स्कूली बच्चों एवं कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं बदायूं के नगरवासियों को प्रदर्शनी देखने के लिए अवश्य आमंत्रित करें।

इसी तरह जनपद बदायूं के सभी 21 नगर निकाय में तीन दिवसीय नमो प्रदर्शनी का आज शुभारम्भ किया गया। अलग-अलग निकाय में जनप्रतिनिधियों ने नमो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। नगर पालिका परिषद उझानी का शुभारंभ मंत्री बीएल वर्मा बिल्सी, कछला में विधायक हरीश शाक्य, कुंवरगांव एवं वजीरगंज में विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, दातागंज में राणा प्रताप सिंह, सहसवान, बिसौली, रुदायन में सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य ककराला, गुलड़िया पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य उसावां, अलापुर में विधायक राजीव कुमार सिंह, उसहैत में नेकपाल कश्यप,  फैजगंज में पूर्व अध्यक्ष, जिला पंचायत पूनम यादव, सैदपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, इस्लामनगर में अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, सखानू में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, मुड़िया में पूनम यादव, दहगवाँ में पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव पूनम यादव चेयरमैन आकाश वर्मा उमेश राठौर रविन्द्र पाल सिंह धीरेंद्र गुप्ता सुरेश राठौर अशोक भारतीय शारदेन्दु पाठक सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत अरुण प्रकाश शैलेंद्र मोहन शर्मा जितेन्द्र साहू  अमन गोयल अजय मथुरिया धीरज सक्सेना दिनेश सिंह सहदेव सागर जोगेश पुष्पेन्द्र रजत प्रताप ज्ञानेंद्र चौहान गौरव सिंह अभिषेक शर्मा मनोज सुमित गोविंद जयसवाल उपेन्द्र अनुभव उपाध्याय अनु शर्मा वीरेश अरुण सहित आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights