मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आयुक्त, डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी जन शिकायतें

September 17, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मण्डलायुक्त बरेली मण्डल बरेली सेल्वा कुमारी जे ने जिलाधिकारी दीपा रंजन, उप जिलाधिकारी ज्योति शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रदीप वार्ष्णेय व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसील बिसौली में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फारियादियों की शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयवद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इसके पश्चात आयुक्त ने संयुक्त कृषि निदेशक बरेली मण्डल बरेली की मौजूदगी में 23 किसानों को तोरिया (प्रजाति) तयेश्वरी बीज की मिनी किट वितरित की।
  सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम परवेजनगर निवासी मुन्ना सिंह ने शिकायत की है कि उसके गांव में पिंटू व शिवराज के साथ उसका एक प्लॉट है। शिवराज ने अपने हिस्से का प्लॉट पिंटू को बेच दिया है, पिंटू ने अपने हिस्से पर मकान का निर्माण करा लिया है और अब पिंटू उसके प्लाट पर भी अवैध रूप से कब्जा करना चाहता है एवं उसे कब्जा नहीं दे रहा है, कहने पर लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाता है साथ ही जान से मारने की धमकी भी देता है।
   ग्राम चन्दपुर निवासी अफसर पुत्र लाल मोहम्मद ने शिकायत की है कि उसकी चन्दपुर में चकबंदी प्रक्रिया में चकबंदी बाहर दर्ज है, लेकिन उसको भूमि पर कब्जा नहीं कराया है जबकि उसका चक अन्य गाटा संख्या पर बनाया गया है, उसके हकतल्फी हो रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


    ग्राम नसरुल निवासी राम जी मल ने शिकायत की है कि उसको नलकूप कनेक्शन 31 मई 2017 को आवंटित किया था उसको 17 सितंबर 2017 को विद्युत तार दिया गया लेकिन बाकी सामान अभी तक नहीं दिया गया है। उसके खेत पर लाइन भी नहीं खींची गई है लेकिन विभाग द्वारा कनेक्शन दिनांक से बिल प्रारंभ कर दिया गया है प्रार्थी विभाग को कई बार शिकायत दे चुका है और लंबे समय से विभाग के चक्कर काट रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
आयुक्त ने शिकायतों को सुनकर सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित रूप से निस्तारण करें, शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होनें फरियादियों की फरियाद एक-एक कर सुनी और उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होनें कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
—-

https://youtu.be/OGWcfi8XouU
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights