मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

24 सितम्बर  को होगा रोजगार मेला का आयोजन

September 16, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ : । जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने अवगत कराया है कि 24 सितम्बर 2022 को जिला सेवायोजन कार्यालय  नेकपुर डी0 एम0 रोड बदायूॅ में एक दिवसीय ऑफलाइन/ऑनलाईन  रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में कई कम्पनिया प्रतिभाग कर रही है। डी.सी.एम टैक्सटाइल, न्यू एडवॉन्स  सिक्योरिटी, कोजेन्ट ई0सर्विस बरेली फयूचर ब्राईट लखनऊ शिवशक्ति वायोटैक्नोलॉजी बरेली जिनेवा क्रॉप साईंस अलीगढ आदि कम्पनियॉ प्रतिभाग कर रही है।  
इस रोजगार मेले में शिव शक्ति बायो टैक लखनऊ के एच0आर राहुल पटेल ने बताया इस कम्पनी में 100 रिक्तियांंहै। इसी प्रकार जेनेवा क्रॅाप्स साइंस के एच0आर सचिन माहेश्वरी ने अवगत कराया कि इस कम्पनी में 125 रिक्तियॉ है। डी0सी0एम0टैक्टाईल्स के एच0आर0 डालचन्द्र ने बताया कि कम्पनी में लगभग 200 रिक्तियॉ हैं। जो कि ट्रेनी के तैर पर भर्तियॉ करेंगी। इसी प्रकार न्यू एडवान्स सिक्योरिटी के मैनेजर रितेश उपाध्याय ने बताया कि  लगभग 40 पद रिक्त है। जिसमें अभ्यर्थी हाईस्कूल पास लम्बाई 167 सेमी0 आधार कार्ड फोटो अपने सभी प्रमाण पत्रों के साथ प्रातः 10ः00 बजे मेला स्थल पर उपस्थित हों। जिला रोजगार सहायता अधिकारी सचिन कुमार िंसह ने बताया कि माननीय योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना है कि  निजी क्षेत्र की कम्पनियों में युवाओ के  लिए सुनहरे अवसर प्रदान किये जा रहे है।
उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि अपने सम्पूर्ण प्रमाण पत्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में मेला स्थल जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूॅ में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights