बदायूँ । उत्तर प्रदेश शासन में राज्य स्तरीय सलाहकार समिति, लखनऊ प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पी0एन0ए0जी0वाई) के सदस्य सौरभ कुमार बाल्मीकि आज 16 सितम्बर को निरीक्षण भवन में प्रातः 10 बजे प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। अधिशासी अभियन्ता जल निगम व सिंचाई विभाग, जिला पूर्ति अधिकारी, सिडको अधिकारी व सीएमओ, समस्त मण्डी सचिव, समस्त निकायों के अधिशासी अधिकारी अनवार्य रूप से निरीक्षण भवन बदायूँ में उपस्थित रहेंगे। इसके उपरान्त एक चिन्हित गांव का निरीक्षण करेंगे व कुछ सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के सम्बंध में बैठक करेंगे जिसमें समस्त अधिशासी अधिकारी मौजूद रहेंगे।