चार पशुओं की जल कर मौत, लाखों का सामान राख

IMG_20210206_091720
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


सहसवान।  शुक्रवार देर शाम तहसील क्षेत्र के गांव अनंदीपुर में बडा हादसा हो गया। अचानक लगी आग की चपेट में आकर चार पशुओं की मौत हो गई। साथ ही अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये का घरेलू सामान भी जल कर नष्ट हो गया। तहसील प्रशासन ने अग्निकांड में हुई क्षति का आंकलन किया और तात्कालिक राहत सामग्री उपलब्ध कराई। अनंदीपुर निवासी गोवर्धन सिंह अपने स्वजनों के साथ शुक्रवार शाम करीब नौ बजे अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी झोंपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गोवर्धन और उसके स्वजन दौड कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास शुरू करते इससे पहले ही आग ने तेजी पकडते हुए गेंदनलाल, मोर सिंह, कुंवरपाल और परमानंद की झोंपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ग्रामीणों ने आग को काबू करने के प्रयास शुरू किए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर गोवर्धन सिंह की दो भैंस, गेंदनलाल की एक भैंस, एक पडिया जल कर मर गई और मोर सिंह का एक बैल झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। अग्निकांड में परमानंद के पंपिंग सेट समेत पांचों ग्रामीणों का अनाज, कपड़ा, बर्तन आदि घरेलू सामान भी जल कर नष्ट हो गया। राजस्व निरीक्षक चेतेन्द्र शर्मा और हल्का लेखपाल धनपाल सिंह ने गांव पहुंच कर क्षति का आंकलन किया और तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि पीडित परिवारों को कंबल, अनाज आदि तात्कालिक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights