देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मोदी ने दी बधाई

download (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. राष्ट्रपति चुनाव में हुई जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी द्रौपदी मुर्मू के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की. इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पीएम मोदी ने कहा, द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है. वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं.

पीएम मोदी आभार जताते हुए कहा कि, मैं पार्टी लाइन के उन सभी सांसदों और विधायकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है. उनकी रिकॉर्ड जीत हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है.

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया था. वहीं विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा उम्मीदवार थे.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights