जिला अस्पताल गेट पर बस ने राहगीर महिला को टक्कर मारी

bus-collided-with-bike-rider-one-died-and-two-serious-injured_730X365
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बागेश्वर। जिला अस्पताल गेट के समीप एक ओवर स्पीड बस ने राहगीर महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से महिला का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है। वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ घायल महिला का उपचार कर रहे हैं। घिंघारुतोला गांव निवासी सुशीला देवी (63) पत्नी सुरेश चंद्र अस्पताल अपने पति का उपचार कराने आयी थी। लेकिन उससे पहले ही अस्पताल गेट पर ओवर स्पीड बस की चपेट में आ गई। जिसके कारण उनका पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। वह वही सड़क पर गिर गई और तेजी से रक्तस्राव होने लगा। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डा. गिरजाशंकर जोशी और डा. विकास वर्मा महिला के उपचार में जुट गए। डॉ जोशी ने बताया कि महिला का पैर बुरी तरह जख्मी है। अंदर तक हड्डी तक टूट गई है और मांस भी बुरी तरह फट गया है। इधर, घटना के बाद चालक फरार है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई है। बस को कोतवाली पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
डॉ यासीन खान
ब्यूरो चीफ नैनीताल

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights