एसडीएम ने विधायक के खिलाफ दी तहरीर,गम्भीर आरोप

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी। भाजपा विधायक के खिलाफ एसडीएम ने दी तहरीर । एसडीएम ने विधायक दुर्गेश्वर पर लगाए आरोप एसओ ने कहा , तहरीर की जांच के बाद करेंगे कार्रवाई ।उत्तरकाशी पुरोला के एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल और एक अन्य भाजपा नेता के खिलाफ पुरोला थाने में तहरीर दी है । एसडीएम ने तहरीर में विधायक पर जान से मारने की धमकी , छवि धूमिल करने तथा एससी , एसटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है । एसओ पुरोला ने बताया कि एसडीएम की तहरीर की जांच की जा रही है । जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।एसडीएम पुरोला सोहन सिंह सैनी ने तहरीर में कहा है कि 21 मई को रात लगभग 10 बजे उन्हें विधायक ने पुरोला गेस्ट हाउस में आने को कहा ।
रात अधिक होने के कारण मैंने असमर्थता जतायी । मुझे विश्वस्त सूत्र से पता चला था कि विधायक और उसके समर्थक मेरे साथ अभद्रता कर सकते हैं ।तहरीर में कहा है कि अगले दिन मैं विधायक से मिलने गया तो उन्होंने गेस्ट हाउस में मिलने से इनकार कर दिया और कहा कि मैं तुमसे बाजार में मिलूंगा ।तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अगले दिन पुरोला बाजार में हंगामा किया और उनके समर्थकों ने उप जिलाधिकारी पुरोला मुर्दाबाद के नारे लगाए और मेरे साथ अभद्रता की गई । एसडीएम ने कहा है कि फिताड़ी निवासी कृष्णा राणा सोशल मीडिया में मेरे खिलाफ भ्रामक शिकायती पत्र डाल रहे हैं
, डॉ यासीन खान
ब्यूरो चीफ नैनीताल

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights