राज्यस्तरीय अभियान के तहत सीएम ने शिशुओं को पोलियो से बचाव की पिलाई खुराक

CM-Polio
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

भोपाल।  आज पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के 25 साल पूरे होने पर “पोलियो रविवार” मनाया. सीएम ने मुख्यमंत्री निवास से दो बूंद जिन्दगी की पिलाने के राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. संजय गोयल, मिशन संचालक एनएचएम छवि भारद्वाज, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला मौजूद रहे.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पोलियो का पूरी तरह खात्मा करने के लिए अभियान में आमजन और स्वैच्छिक संगठनों का सहयोग भी जरूरी है. मुख्यमंत्री ने अपील की कि शिशुओं की स्वास्थ्य रक्षा के लिए इस अभियान को सभी लोग मिलकर सफल बनाएं. मुख्यमंत्री ने भोपाल के 4 बच्चों को प्रतीक स्वरूप पोलियो से बचाव की खुराक दिलवाई. इन बच्चों में शानवी मालवीय, मेहर भारतीय, अनिरुद्ध और वीर पुरोहित शामिल हैं.

बुलौआटोलीएक्टिव

बता दें, साल 1995 से शुरू हुए पल्स पोलियो अभियान के 25 साल पूरे हो गए हैं. स्वास्थ्य लविभाग ने ऐसे युवाओं को पोलियो बूथ पर विशेष रूप से आमंत्रित किया है, जो 1995 में जन्मे हैं. ऐसे युवाओं को बूथ उद्घाटन में शामिल करते हुए उनसे अपने गांव और वार्ड के पांच साल तक के बच्चों को बुलौआ टोली के रूप में सहयोग का आव्हान किया गया.
युवाओं को  किया प्रेरित

स्वास्थ्य विभाग ने 25 वर्ष के युवाओं को प्रेरित किया है कि उन्हें उनकी जीवन रक्षा के लिए जिस तरह सहयोग मिला, वे भी बाकी शिशुओं को इस अभियान के तहत खुराक दिलवाने में सहयोगी बनें. वे अपने क्षेत्र के छोटे बच्चों को बूथ तक लाने में दवा पिलवाने में मददगार बनें. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ष 1995 से लगातार इस अभियान में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उनकी सेवाओं के लिए प्रशंसित करने का काम किया जा रहा है.

जानिए आखिर क्या है एमपी की फैक्ट फ़ाइल
मध्यप्रदेश में पांच साल तक की आयु के 1.11 करोड़ बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक देने का लक्ष्य है. प्रदेश में कुल 44 हजार 685 बूथ, 2488 ट्रांजिट बूथ, 4117 हाईरिस्क एरिया बनाए गए हैं. कुल 89 हजार 370 दल बनाए गए हैं. मोबाइल टीम की संख्या 1609 है. वैक्सीनेटर 89 हजार 370 हैं। सुपर वाइजर्स 8937 हैं. कुल 2802 डीपफ्रीजर की व्यवस्था की गई है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights