मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttarakhand

10 साल के बच्चे ने मांगी एक बड़े चिकित्सक से रंगदारी

May 12, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी।10 साल के बच्चे ने मांगी एक बड़े चिकित्सक से रंगदारी। पुलिस ने मामले में पिता पुत्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि फोन कॉल पर रंगदारी मांगने व रंगदारी नहीं देने पर बच्चे के अपहरण की धमकी देने वाला 10 साल का बच्चा है जो काफी शातिर माइंड का है और सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहता है। यहां तक की बच्चे ने अपना यूट्यूब चैनल भी बना रखा है और बालीवुड सिंगर टोनी कक्कड़ का फैन है पूछताछ में बच्चे ने बताया कि मां घर के काम में व्यस्थ थीं। इसी बीच उसने यूटयूब पर बालीवुड सिंगर टोनी कक्कड़ का गाना सुना नंबर लिख 98971 इसके बाद उसके मन में विचार आया कि दोस्त को काल किया जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मोबाइल में देखा तो नंबर डिलीट था। अंदाजे से उसने टोनी कक्कड़ के गाने के आगे की डम डिका डम की जगह डॉक्टर के मोबाइल नंबर के आगे के पांच नंबर डिजिट को जोड़ दिया और डॉक्टर को फोन कर दिया। डॉ के फोन उठाते ही तीन करोड़ देने और न देने पर बच्चे के अपहरण की धमकी दी। उसे शाम तक यही लगा कि दोस्त के पिता का फोन है और वह वापस फोन करेंगे। देर शाम पिता घर आए तो बताया किसी से फोन कर रंगदारी मांगी है। छात्र ने बताया कि पहली और दूसरी कक्षा में वह प्रथम स्थान से पास हुआ है। अब वह तीसरी कक्षा में पढ़ रहा है। अपनी गलती पर उसको पछतावा हो रहा है।पुलिस के मुताबिक रामपुर रोड पर डा. वैभव कुच्छल का गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हास्पिटल है। डा. वैभव ने पुलिस को बताया कि नौ मई की शाम करीब छह बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से काल आई। पहली बार आवाज सुनने में लगा कि कोई बच्चा बात कर रहा है। डाक्टर वैभव के मुताबिक दोबारा काल कर धमकाते हुए तीन करोड़ की डिमांड की गई। रकम न देने पर बच्चे के अपहरण की धमकी दी गई। उसके बाद भी उसी नंबर से काल आया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात व्यत्ति के विरुद्ध रंगदारी और धमकाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
डॉ यासीन खान
ब्यूरो चीफ नैनीताल

https://youtu.be/GNuGoRcW6EQ
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights