दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से सोमवार और बुधवार को आंधी और गरज के साथ छीटें पड़ने मिल सकती है राहत
नई दिल्ली। दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से सोमवार और बुधवार को आंधी और गरज के साथ छीटें पड़ने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है, जिससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. वहीं दिल्ली में शनिवार को भी लू का प्रकोप जारी रहा और शहर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि इस मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक रहा.
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में सोमवार और बुधवार को दिल्ली में आंधी या गरज के साथ छीटें पड़ सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. वहीं मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि औसत से दो डिग्री अधिक रहा.
बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए गर्मी से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया है. प्रशासन ने बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की है कि दोपहर के समय में घर से बाहर निकलने से बचें, अगर जरुरी काम से बाहर जाना भी पड़ रहा है. तो धूप से बचाव के प्रबंध करके निकले, तरल पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें. ताकि डीहाइड्रेशन की समस्या से बचा जा सकें.
आईएमडी ने की मानेंतो रविवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं, मौसम का पूर्वानुमान जताने वाली निजी एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ ने कहा कि पालम में इस मौसम का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने ट्वीट कर कहा, ”दिल्ली के पालम में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस सीजन के साथ ही 2017 के बाद से सर्वाधिक गर्म दिन रहा, जब यह 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.”














































































