बैडमिंटन में दिव्या, शतरंज में अपर्णा और कैरम में लवी कुमारी बनी चैंपियन

2fe7ba17-bf48-4e27-8c54-f8a7ecaa0e26
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय बदायूं में चल रहे दो दिवसीय इंडोर क्रीड़ा प्रतियोगिता के अन्तिम दिन छात्राओं की बैडमिंटन, कैरम और शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
शतरंज प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा अपर्णा शर्मा ने बीएससी द्वितीय वर्ष की कुमारी सान्या को कड़े संघर्ष में पराजित कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान पर बीएससी द्वितीय वर्ष की कुमारी शीतल गौतम रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कैरम प्रतियोगिता में भी छात्राओं के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। नॉकआउट मुकाबलों के बाद टॉप आठ में पहुंचने वालों में लवी कुमारी, अनुपम कुमारी,शिल्पी सिंह, प्रगति शाक्य, प्रिया, रिया और शिखा रहीं। अपने-अपने मैचों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित करने के बाद फाइनल फोर के लिए लवी कुमारी,शिल्पी सिंह, प्रिया, एवं प्रगति शाक्य ने स्थान बनाया। फाइनल में लवी कुमारी और शिल्पी के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित समय तक दोनों प्रतिभागी बराबर अंकों पर रही तत्पश्चात अतिरिक्त समय में लवी कुमारी ने शिल्पी को 60-70 के अंतर से पराजित कर छात्रा वर्ग की कैरम चैंपियनशिप का ताज हासिल किया। प्रगति शाक्य को पराजित करते हुए प्रिया कुमारी तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रही।


बैडमिंटन प्रतियोगिता में टॉप 8 में कड़े संघर्ष के बाद दिव्या यादव,सान्या गुप्ता,अपर्णा, प्रिया,शिल्पी सिंह, प्रगति शाक्य एवं रूपल मान ने जगह बनाई। कड़े संघर्ष के बाद दिव्या यादव,प्रगति शाक्य,शिल्पी एवं सान्या सेमीफाइनल में पहुंचे। फाइनल में दिव्या यादव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत प्रतिद्वंदी प्रगति शाक्य को 15:12 से पराजित कर चैंपियनशिप हासिल की। दूसरे स्थान पर प्रगति शाक्य रही। जबकि तीसरा स्थान एम ए प्रथम वर्ष की छात्रा शिल्पी सिंह ने हासिल किया।
निर्णायक की भूमिका डॉ ज्योति विश्नोई, डॉ सरिता यादव एवं डॉ डॉली ने निभाई। स्कोरर की भूमिका में डॉ सचिन राघव, डॉ संजय कुमार एवं डॉ सतीश यादव सक्रिय रहे। सभी प्रतियोगिताएं क्रीड़ा प्रभारी डॉ अनिल कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रचार्य डॉ अंशु सत्यार्थी,डॉ श्रद्धा गुप्ता,डॉ बबिता यादव,डॉ राकेश कुमार जायसवाल, डॉ नीरज कुमार,डॉ प्रेमचंद चौधरी,डॉ पवन कुमार आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights